Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT ‘न बोले तुम न मैंने कुछ कहा’ की मेघा अब कोर्ट में...

‘न बोले तुम न मैंने कुछ कहा’ की मेघा अब कोर्ट में आएंगी नजर

0
264

मुम्‍बई। ‘न बोले तुम न मैंने कुछ कहा’ के लोकप्रिय किरदार मेघा को निभाने वाली आकांक्षा सिंह एक बार फिर छोटे पर्दे पर दमदार किरदार में नजर आने हैं। टेलीविजन अभिनेत्री आकांक्षा सिंह के फैन्‍स के लिए इससे अच्‍छी ख़बर क्‍या हो सकती है।

Aakanksha Singh

जी हां। पिछली बार स्‍टार प्‍लस पर गुलमोहर ग्रांड में नजर आई आकांक्षा सिंह जल्‍द जी समूह के जिंग टेलीविजन पर यूथ पर आधारित एक प्रोग्राम में वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगी। वकील की भूमिका में आकांक्षा सिंह पहली पर नजर आएंगी।

Aakanksha Singh 001

‘ए जिन्‍दगी’ नामक धारावाहिक में वकील की भूमिका निभाने को लेकर आकांक्षा सिंह काफी खुश हैं। इंडिया फॉर्म्‍स डॉट कॉम के साथ बातचीत के दौरान आकांक्षा सिंह ने कहा कि वे आए जिन्‍दगी के ऑपनिंग एपिसोड में वकील की भूमिका में नजर आएंगी। इस किरदार को लेकर वे काफी रोमांचित हैं, क्‍योंकि इससे पहले उन्‍होंने ऐसा किरदार कभी नहीं निभाया।