Sunday, March 29, 2026
Home TV/OTT ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में करण की जगह लेंगे राकेश बापट

‘बहू हमारी रजनीकांत’ में करण की जगह लेंगे राकेश बापट

0
477

मुंबई। जी हां, लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक बहु हमारी रजनीकांत में मुख्‍य भूमिका निभा रहे करण वी ग्रोवर की जगह अब अभिनेता राकेश बापट लेंगे। गौरतलब है कि हिमांशु मल्होत्रा, एजाज खान और आशिष चौधरी के नामों पर विचार करने के बाद राकेश बापट का चयन किया गया।

राकेश बापट ने एक बयान में कहा, “जब भी आप कुछ नया करते हैं तो वह चुनौतीपूर्ण होता है खासकर ऐसे शो के लिए जिसे दर्शकों ने शुरू से प्यार दिया और सराहा है। मैं पहली बार कॉमेडी करने को लेकर उत्साहित हूं और मैं जानता हूं कि यह मेरे लिए रोमांचक सफर साबित होने वाला है। एक कलाकार के तौर पर हम नई चीजों की ओर बढ़ते हैं और यह शो मेरे लिए वही करेगा।”

raqesh-bapat

अभिनेता राकेश बापट ने कहा कि वह इस शो में अपने चरित्र में कुछ बदलाव लाकर नए अंदाज में नजर आएंगे।

‘बहू हमारी रजनीकांत’ में एक बेहद होशियार महिला रोबोट की कहानी को कॉमेडी के पुट के साथ पेश किया गया है। रोबोट का किरदार रिद्धिमा पंडित ने निभाया है। -आईएएनएस