Tuesday, March 31, 2026
Home Regional Cinemas ‘द तारा शर्मा शो’ में नजर आएंगे सुपर स्‍टार नागार्जुन

‘द तारा शर्मा शो’ में नजर आएंगे सुपर स्‍टार नागार्जुन

0
344

मुंबई। फिल्‍म पेज 3 अभिनेत्री तारा शर्मा के लोकप्रिय टीवी शो ‘द तारा शर्मा शो’ में सुपरस्टार नागार्जुन नजर आ सकते हैं, जो अभिभावकों पर आधारित होगा, इसके लिए सुपर स्‍टार को आमंत्रित किया गया है।

दरअसल, तारा शर्मा छुट्टियों पर अपने खेत गईं थीं, वहीं पास ही अभिनेता नागार्जुन अपनी आगामी फिल्म ‘ओम नमो वैंकटेशया’ की शूटिंग पर व्यस्त थे।

tara-sharma-nagarjuna

सूत्रों की मानें तो अभिनेता नागार्जुन ने तारा शर्मा के शो में अतिथि के रूप में उपस्‍थित होने पर रुचि दिखाई, जो तारा शर्मा के लिए चौंका देने वाली बात थी।

उम्‍मीद की जा रही है कि नागार्जुन अगले सीजन में नजर आ सकते हैं, जो इस साल दिसंबर से शुरू होगा। -आईएएनएस