Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News ‘काबिल’ के प्रमोशन के लिए राकेश रोशन ने बनाई ऐसी रणनीति

‘काबिल’ के प्रमोशन के लिए राकेश रोशन ने बनाई ऐसी रणनीति

0
209

मुम्‍बई। इस साल मोहनजो दरो से कोई कमाल न दिखा सके बॉलीवुड एक्‍टर ऋतिक रोशन होम प्रोडक्‍शन फिल्‍म काबिल से अगले साल की शुरूआत करेंगे।

फिल्‍म निर्माता राकेश रोशन इस फिल्‍म को लेकर काफी गंभीर हैं क्‍योंकि फिल्‍म काबिल की टक्‍कर शाह रुख खान की रईस से होने की संभावना है। इसको देखते हुए राकेश रोशन ने प्रचार के लिए एक नई रणनीति बनाई है।

Kaabil poster

इस रणनीति के तहत राकेश रोशन अपनी अगली फिल्‍म काबिल का ट्रेलर दीवाली पर रिलीज करेंगे। लेकिन, यह ट्रेलर किसी विशेष फिल्‍म के साथ अटैच न होकर सीधे सिनेमा घरों से अटैच होगा।

सूत्रों की मानें तो दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाले इस ट्रेलर को करार के अनुसार अगले दो सप्‍ताहों तक चलाया जाएगा, भले ही उस दौरान कोई भी फिल्‍म रिलीज हो रही हो।

अब फिल्‍म काबिल का ट्रेलर शिवाय प्रेमी भी देख पाएंगे और ए दिल है मुश्‍किल प्रेमी भी। इसको कहते हैं एक तीर दो निशाने।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।