Saturday, April 25, 2026
Home Gossip/News सोहा अली खान का नया लुक देखकर खुश हुईं शर्मिला टैगोर

सोहा अली खान का नया लुक देखकर खुश हुईं शर्मिला टैगोर

0
237

मुंबई। अपने समय की बेहतरीन अदाकारा शर्मिला टैगोर अपनी बेटी सोहा अली खान के नए लुक से काफी प्रभावित हैं। इतना ही नहीं, अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने सोहा अली खान से फिल्‍म दिखाने की इच्‍छा भी जाहिर की।

सोहा अली खान ने प्रेस सम्‍मेलन में इस बात का खुलासा करते हुए कहा, ‘मेरी मां को इस फिल्‍म (31 अक्‍टूबर) के बारे में एक दोस्त से पता चला। इसके बाद मेरी मां ने ट्रेलर देखा और फिल्म में मेरा मेकअप रहित मेरा नया लुक उन्हें बेहद पसंद आया। उन्होंने सरदारनी के रूप में मेरी उपस्थिति की सराहना की।’

soha-ali-khan-003

31 अक्‍टूबर अभिनेत्री सोहा ने कहा, ‘वह दूसरी मांओं से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने इस फिल्म को देखने की उत्सुकता जाहिर की, यह मेरे लिए बड़ी सराहना है।’

दिल्ली उच्च न्यायालय में फिल्‍म को लेकर दाखिल याचिका के बारे में पूछे जाने पर सोहा ने कहा, ‘जिन्होंने भी याचिका दायर की है, उन्होंने अभी फिल्म देखी नहीं है। मुझे समझ नहीं आता कि वे नाराज क्यों हैं। हालांकि हम खुश हैं कि फिल्म तय तारीख पर रिलीज हो रही है। हम आभारी हैं कि फिल्म को बेहद समर्थन और प्यार मिल रहा है।’

Trailer Review : 31 अक्‍टूबर में छाए सोहा अली ख़ान और वीर दास

गौरतलब है कि यह फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसमें सोहा अली खान के अलावा वीर दास भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दो सिखों द्वारा की गई हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों पर आधारित है। -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।