Wednesday, September 30, 2026
Home Cine Special कौन है फिल्मकार राम सुब्रमनियन? क्यों नरेंद्र मोदी पर चप्पल फेंकने वाले...

कौन है फिल्मकार राम सुब्रमनियन? क्यों नरेंद्र मोदी पर चप्पल फेंकने वाले को देंगे 1 लाख रुपये?

0
336

अहमदाबाद। फिल्मकार राम सुब्रमनियन अपने एक विवादस्पद एलान, नरेंद्र मोदी पर जूता फेंकने वाले को एक लाख ईनाम, को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। हालांकि, यह एलान फिल्मकार की ओर से लगभग छह दिन पहले यानी कि 20 नवंबर 2017 को किया गया था।

इस मामले की जांच पड़ताल करने के लिए फिल्मी कैफे की टीम ने फिल्मकार राम सुब्रमनियन के सोशल मीडिया खातों को गहनता से छाना। तो पता चला कि राम सुब्रमनियन ने यह घोषणा 20 नवंबर 2017 को एक अन्य ट्वीट को री​ट्वीट करते हुई की, जो कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार का था।

फिल्मकार ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कोई बात नहीं… मैं नरेंद्र मोदी पर चप्पल और जूता फेंकने वाले किसी को भी एक लाख रुपये देने की घोषणा करता हूं। नव भारत की संस्कृति का स्वागत करता हूं। भाजपा की ओर से इसकी नींव रखी गई है।’

दरअसल, फिल्मकार का यह ट्वीट उस घोषणा को जवाब था, जिसमें हरियाणा के सीनियर भाजपा नेता सूरज पाल अमू की ओर से दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का गला काटने वाले को दस करोड़ रुपये ईनाम राशि देने की बात की गई थी। भाजपा नेता का एलान : दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का सिर लाओ, 10 करोड़ पाओ

अगर, गौर से देखा जाए तो फिल्मकार राम सुब्रमनियन अपनी पोस्ट में घोषणा के साथ साथ भाजपा के नव भारत अभियान पर निशाना भी साध रहे हैं। फिल्मकार अपनी घोषणा को भाजपा की ओर से स्थापित की संस्कृति का हिस्सा करार देते हैं।
​
कौन है राम सुब्रमनियन?
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर प्रोफाइल के अनुसार राम सुब्रमनियन लेखक/फिल्मकार, कई अभियानों का निर्माता तथा शांति, बराबरी और स्वच्छ राजनीति की स्थापना के लिए चली कई मुहिमों का अगुआ हैं। मेरी आत्मा और मेरा नजरिया सिद्धांत में विश्वास करने वाले फिल्मकार राम सुब्रमनियन वॉयस आॅफ राम नामक वेबसाइट भी चलाते हैं। साथ ही कहते हैं कि मेरी आवाज बिकाउ्ु नहीं है।

Dailyo.in में लिखे राम सुब्रमनियन के लेख के मुताबिक साल 2014 के लोक सभा चुनावों में पहली बार मतदान किया। उससे पहले राजनीति और राजनीतिक चर्चा से दूर रहना पसंद करते थे। लेकिन, साल 2014 में राम सुब्रमनियन ने म्यूट नामक लघु फिल्म बनायी। इस लघु फिल्म में गूंगा नायक अख़बार पढ़ने के बाद अपनी भीतर भड़ास इशारों से निकालता है।

यह फिल्म सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इस फिल्म को राम सुब्रमनियन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ही लाखों बार देखा जा चुका है। इस फिल्म को उस समय आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी खूब वायरल किया था।

इसके बाद राम सुब्रमनियन आम आदमी पार्टी के साथ स्वयं भाव से जुड़े। लेकिन, यह जुड़ाव आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर नहीं था। राम सुब्रमनियन को आम आदमी पार्टी के करीब लाने में संगीतकार विशाल ​डडलानी ने अहम भूमिका निभाई थी। सोशल मीडिया पर सबसे अधिक वायरल होने वाला अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी का संवाद वीडियो भी राम सुब्रमनियन के दिमाग की देन है।

इसके अलावा राम सुब्रमनियन भारत की कई बड़ी कंपनियों के लिए वीडियो​ विज्ञापनों का निर्माण कर चुके हैं।  सोशल मीडिया पर फिल्मकार राम सुब्रमनियन भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों और भूलों को उजागर करना नहीं भूलते हैं।

रिपोर्ट/ कुलवंत हैप्पी