Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News सनी देओल की इस फिल्‍म को मिल सकती है हरी झंडी

सनी देओल की इस फिल्‍म को मिल सकती है हरी झंडी

0
247

मुम्‍बई। घायल वन्‍स अगेन अभिनेता सनी देओल के फैन्‍स के लिए खुशख़बर आने के संकेत मिल रहे हैं। ख़बर है कि अभिनेता सनी देओल की लंबे समय से अटकी फिल्‍म को रिलीज करने के लिए हरी झंडी मिल सकती है।

दैनिक समाचार पत्र आज समाज  की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण ने सनी देओल अभिनीत विवादित फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ पर सुनवाई पूरी कर ली है। इस मामले में फैसला आगे हफ्ते सुनाया जा सकता है।

sunny deol mohalla assi

यदि रिपोर्ट पर विश्‍वास किया जाए तो फिल्‍म को कुछ काट-छांट करने के बाद यू/ए प्रमाण पत्र मिल सकता है, जो केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड के लिए एक बड़ा झटका होगा। सनी देओल की यह फिल्‍म पहले ही रिलीज इंटरनेट पर लीक होने के कारण काफी सुर्खियां बटोर चुकी है।

गौरतलब है कि मशहूर साहित्यकार काशी नाथ सिंह के उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर बनी इस फिल्म पर भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इस वर्ष अप्रैल में प्रतिबन्ध लगा दिया था। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा साक्षी तंवर और रवि किशन जैसे कलाकार हैं।