Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News अश्विनी चौधरी की अगली फिल्‍म में हो सकते सनी देओल

अश्विनी चौधरी की अगली फिल्‍म में हो सकते सनी देओल

0
298

मुंबई। फिल्‍म घायल वंस अगेन के बाद सनी देओल वंस अगेन शुरू हो चुका है। कई निर्माता निर्देशक एक बार फिर सनी देओल में दिलचस्‍पी लेने लगे हैं।

ख़बर है कि जोड़ी ब्रेकर्स निर्देशक अश्‍विनी चौधरी अपनी अगली फिल्‍म में सनी देओल को मुख्‍य भूमिका में लेने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सनी देओल को फिल्‍म की पटकथा पसंद आ गई है। फिल्‍म पिता पुत्र के रिश्‍ते पर आधारित होगी।

sunny deol

यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो सनी देओल पिता की भूमिका में नजर आ सकते हैं। और फिल्‍म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है क्‍योंकि उससे पहले सनी देओल श्रेयश तलपदे के निर्देशन में बनने वाली फिल्‍म पोश्‍टर बॉयज की शूटिंग मुकम्‍मल करेंगे।

ख़बर यह भी है कि सनी देओल फिल्‍मों में अभिनय करने के साथ साथ निर्देशन और निर्माण में अपनी गतिविधियां बढ़ाएंगे।

हालांकि, फिल्‍म के लिए युवा चेहरे की तलाश है, जो सनी के पुत्र का किरदार निभाएगा। फिल्‍म भावनात्‍मक ड्रामा होगी। सनी देओल एक अलग अवतार में नजर आएंगे।