मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर और इलियाना डिक्रूज अभिनीत फिल्म बर्फी को रिलीज हुए आज चार साल हो गए हैं। बीते हुए चार सालों के दौरान काफी कुछ बदला है।
एक तरफ फिल्म निर्माता निर्देशक अनुराग बसु और नायक रणबीर कपूर लंबे समय से लटक रही फिल्म जग्गा जासूस के रिलीज होने की राह देख रहे हैं।
तो वहीं दूसरी तरफ जहां बर्फी की नायिका प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपने कैरियर के नए आयाम छू रही हैं, तो दूसरी नायिका इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड में विस्तार पा रही हैं।
अब आगे क्या?
चार साल पुरानी बर्फी की अपार सफलता को याद करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया। वहीं, जवाब में फिल्मकार अनुराग बसु ने एक ट्वीट किया। प्रियंका चोपड़ा ट्वीट में शुक्रिया अदा करती नजर आई तो अनुराग बसु मजाक में गंभीर बात कहते हुए नजर आए।
जी हां। अनुराग बसु ने बातों बातों में कह दिया प्रियंका चोपड़ा तुमने पिछले चार सालों में काफी कुछ हासिल कर लिया है। मैंने पिछले समय दौरान काफी उतार चढ़ाव देखे। प्रियंका अब तुम्हारे पास भारतीय निर्देशक के लिए समय होगा।
प्रियंका चोपड़ा का जवाब आता इससे पहले सह फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला का जवाब आ गया। अगर अनुराग बसु प्रियंका चोपड़ा के पास समय नहीं है तो मैं करता हूं। कुछ समय ही बीता था कि प्रियंका चोपड़ा का जवाब अनुराग बसु को मिला, जिसमें लिखा था, सर आपके लिए मेरे पास हमेशा समय है। आप यह जानते हैं, तो चलो शुरू करते हैं।
गौरतलब है कि रॉनी स्क्रूवाला एक बार फिर से फिल्म निर्माण में कदम रखने जा रहे हैं। ऐसे में अनुराग बसु को प्रियंका चोपड़ा की हां मिल जाती है। तो तीनों मिलकर एक बार फिर धमाल मचा सकते हैं। आपको बता देंगे कि बर्फी लगभग 40 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया था।
अब देखना यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने जो जुबान ट्विटर पर दी है, क्या वो पूरी होगी? यदि होगी तो क्या बर्फी का सीक्वल बनेगा या अनुराग बसु किसी नई कहानी के साथ सामने आएंगे? इंतजार करो।