Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News इस बार सलमान खान का रास्‍ता रोकने में मूड में हैं अक्षय...

इस बार सलमान खान का रास्‍ता रोकने में मूड में हैं अक्षय कुमार!

0
292

जैसे कि हम जानते हैं कि ईद पर कई सालों से सलमान खान का कब्‍जा बरकरार है। दूसरे निर्माता निर्देशक ईद पर फिल्‍म रिलीज करने की सोचते तो हैं, लेकिन, जैसे ही ईद आती है, निर्माता निर्देशक तारीख़ बदल देते हैं।

मगर लगता है कि इस बार सलमान खान का रास्‍ता अक्षय कुमार यानि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार रोकेंगे। अक्षय कुमार की लक्ष्‍मी बम्‍ब ईद के मौके पर रिलीज करने की घोषणा सलमान खान की राधे से पहले हुई है।

हाल ही में सलमान खान ने अपनी अगली फिल्‍म राधे की रिलीज डेट भी ईद 2020 घोषित की। ऐसे में जब अक्षय कुमार से पूछा गया तो अभिनेता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘पहले मैं आया हूं, और कोई दूसरा भी आ सकता था। इस मौके पर दो फिल्‍में भी रिलीज हो सकती हैं।’

इशारों में अक्षय कुमार ने ईद के मौके पर लक्ष्‍मी बम को रिलीज करने की मंशाा जाहिर कर दी है। ऐसे में ईद के मौके पर बॉक्‍स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्‍में होने की संभावना को नकारना मुश्किल लगताा है।

वैसे इससे पहले अक्षय कुमार की वेलकम ने आमिर खान की तारे जमीन पर के सामने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, तब तो अक्षय कुमार का आज जितना स्‍टारडम नहीं था।