Saturday, April 4, 2026
Home Gossip/News पहले दिन के कारोबार में ए दिल है मुश्‍किल से पिछड़ी शिवाय

पहले दिन के कारोबार में ए दिल है मुश्‍किल से पिछड़ी शिवाय

0
233

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन निर्देशित फिल्‍म शिवाय ने पहले दिन बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी शुरूआत की है। हालांकि, पहले दिन के कारोबार में अजय देवगन की शिवाय करण जौहर निर्देशित ए दिल है मुश्‍किल से पिछड़ गई।

shivay-005

बॉलीवुड समाचार वेबसाइट कोईमोई डॉट कॉम के अनुसार अजय देवगन निर्देशित फिल्‍म शिवाय ने पहले दिन बॉक्‍स ऑफिस पर 10.24 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ शुरूआत की। फिल्‍म  दिल है मुश्‍किल ने पहले दिन की जबरदस्‍त कमाई

फिल्‍म व्‍यवसाय जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में फिल्‍म शिवाय का कारोबार काफी अच्‍छा रहने की संभावना है क्‍योंकि त्‍योहार के दिनों में लोग परिवार समेत फिल्‍म देखना पसंद करते हैं और शिवाय को पारिवारिक फिल्‍म के रूप में सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है।

Shivay 001

इसके अलावा ए दिन है मुश्‍किल और शिवाय के लिए शनिवार, रविवार और सोमवार के दिन काफी अहम होंगे।