Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News पेरिस के मशहूर म्यूज़ियम ने रणवीर सिंह को दिया अविस्मरणीय गिफ्ट

पेरिस के मशहूर म्यूज़ियम ने रणवीर सिंह को दिया अविस्मरणीय गिफ्ट

0
256

मुम्‍बई। बॉलीवुड के चुलबुले सितारे रणवीर सिंह 6 जुलाई 2017 को 32 साल के हो जाएंगे। इस मौके पर रणवीर सिंह को पेरिस के मशहूर ग्रेविन म्यूज़ियम ने अविस्‍मणनीय तोहफा दिया है।

PR

जी हां, मोम के पुतलों के लिए मशहूर ग्रेविन म्यूज़ियम ने अपने कलेक्‍शन में रणवीर सिंह का पुतला भी शामिल करने की घोषणा कर दी है।

रणवीर सिंह के जन्‍मदिवस पर इस पुतले का लोकार्पण किया जाएगा। रणवीर सिंह का पुतला शाह रुख खान, सीलाइन डायोन, लियोनार्डो डीकाप्रियो, एंजेलीना जोली से दूर नहीं होगा।

इस बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा, ‘यह सच में मेरे के लिए स्‍पेशल जन्‍मदिवस तोहफा है, जो पेरिस की खूबसूरत यादों को हमेशा बनाए रखेगा। मैं फ्रांस की सभी चीजों से बेहद प्‍यार करता हूं। मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि म्‍यूज़ियम प्रबंधन का, जिन्‍होंने मुझे अपने घर में और दिल में जगह दी।’

दरअसल, पिछले साल रणवीर सिंह ने आदित्‍य चोपड़ा निर्देशित फिल्‍म बेफिक्रे की शूटिंग पेरिस में की थी। इस दौरान ग्रेविन म्‍यूज़ियम की टीम रणवीर सिंह से मोम का पुतला बनाने के लिए मिली थी।

इस सेशन दौरान मूर्तिकारों को केवल रणवीर सिंह के चेहरे का सही आकार मापने में दिक्‍कत का सामना करना पड़ा था क्‍योंकि रणवीर सिंह ने उस समय अपने के किरदार के लिए काफी दाढ़ी रखी हुई थी।

अभिनेता रणवीर सिंह ने पुतले को पहनाने के लिए अपने क्‍लॉथ कलेक्‍शन से एक जोड़ा म्‍यूज़ियम को दान किया था, जो मुम्‍बई से भेजा गया था।

More News