Wednesday, April 1, 2026
Home Gossip/News ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ आमिर खान का नया लुक हुआ Leak & Viral

‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ आमिर खान का नया लुक हुआ Leak & Viral

0
265

मुम्‍बई। बॉलीवुड के स्‍टाइल आइकन माने जाने वाले अभिनेता आमिर खान का नया लुक लीक हो चुका है। इतना ही नहीं, लीक होने के पश्‍चात आमिर खान का नया लुक काफी पसंद किया जा रहा है, जो वायरल होने की वजह बन रहा है।

Aamir Khan 001

पिछले कुछ दिनों से आमिर खान निरंतर चर्चा में बने हुए हैं। पहले दंगल के कारण और बाद में अमिताभ बच्‍चन के साथ यशराज बैनर की फिल्‍म ठग्‍स ऑफ हिन्‍दोस्‍तान को लेकर। अब आमिर खान का नया लुक उनको चर्चा का केंद्र बनाए हुए है।

aamir-khan-002

दरअसल, आमिर खान का जो नया लुक वायरल हुआ है, वो आमिर खान के पूर्व मैनेजर अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्‍म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में से है। इस फिल्‍म में आमिर खान कैमियो करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्‍म के लिए आमिर खान ने दो सप्‍ताह का शूटिंग शेड्यूल रखा है।

इस फिल्‍म में से पहले सामने आए लुक में आमिर खान अजीब लग रहे थे। लेकिन, नया लुक उनका काफी बढ़िया है। हालांकि, नये लुक में आमिर खान अपने पुराने किरदार पीके की याद दिलाते हैं, विशेषकर हावभाव से।