Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ की शूटिंग के लिए तैयार आमिर खान

‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ की शूटिंग के लिए तैयार आमिर खान

0
315

मुम्‍बई। एक साल में एक या कई साल में एक फिल्‍म करने के लिए जाने जाते आमिर खान इस साल एक अन्‍य फिल्‍म ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ में भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्‍म में आमिर खान की भूमिका छोटी होगी।

दरअसल, आमिर खान के पूर्व मैनेजर अद्वैत चंदन निर्देशन क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्‍म ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ है। इस फिल्‍म में आमिर खान को म्‍यूजिक मेंटर के रूप में दिखाए जाने की संभावना है।

Aamir Khan 001

सूत्रों की मानें तो इस फिल्‍म का निर्माण भी आमिर खान के बैनर तले होगा।

आमिर खान फिल्‍म दंगल की शूटिंग पूरी करने के बाद ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ के लिए शूटिंग आरंभ करेंगे, जिसका शेड्यूल आठ दिन का बताया जा रहा है।

इस फिल्‍म का पूर्व नाम ‘आज फिर जीने की तमन्‍ना है’ था, जिसको बदलकर सीक्रेट सुपरस्‍टार किया गया है।

फिल्‍म का संगीत अमित त्रिवेदी तैयार करेंगे, जो हाल में उड़ता पंजाब के लिए अपनी सेवाएं दे चुके हैं।