Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News दीवाली पर अक्षय कुमार और अजय देवगन से टकराएंगे आमिर खान

दीवाली पर अक्षय कुमार और अजय देवगन से टकराएंगे आमिर खान

0
248

मुम्‍बई। बिलकुल सही सुना। अभिनेता आमिर खान अपनी अगली फिल्‍म सीक्रेट सुपरस्‍टार की रिलीज डेट को शिफ्ट कर चुके हैं।

अभिनेता आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्‍टार 4 अगस्‍त 2017 की बजाय दीवाली के मौके पर रिलीज होगी।

आमिर खान की इस आधिकारिक घोषणा ने दीवाली वीकेंड को और मजेदार बना दिया क्‍योंकि बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही तीन बड़ी फिल्‍में टकराने वाली थीं।

जी हां, रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत 2.0, अजय देवगन की गोलमाल अगेन और अमिताभ बच्‍चन की आंखें 2 (संभवत:) दीवाली पर रिलीज होंगी।

गौरतलब है कि पहले आमिर खान और जायरा वसीम अभिनीत सीक्रेट सुपरस्‍टार 4 अगस्‍त 2017 को रिलीज होनी थी।

इस फिल्‍म के चलते ही संजय दत्‍त अपनी कमबैक फिल्‍म भूमि को किसी अन्‍य तारीख पर रिलीज करने का मूड बना चुके थे।