Friday, June 12, 2026
Home Gossip/News आमिर खान ने तोड़ा नियम, अब इस शो पर आएंगे नजर!

आमिर खान ने तोड़ा नियम, अब इस शो पर आएंगे नजर!

0
226

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आम तौर पर टेलीविजन धारावाहिकों या रियलिटी शोज पर अपनी फिल्‍म का प्रचार करने के लिए नहीं जाते हैं।

लेकिन, दिलचस्‍प बात तो यह है कि आमिर खान ने मराठी चैनल पर प्रसारित होने वाले एक टॉक शो के लिए अपने इस नियम को तोड़ दिया गया है।

जी हां, अभिनेता आमिर खान जल्‍द ही मराठी चल हवा येऊ द्या में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दंगल अभिनेता आमिर खान ने अपना 52वां जन्‍म दिवस 14 मार्च 2017 को इस टॉक शो पर मनाया।

इस मौके पर आमिर खान अपनी पत्‍नी किरण राव के साथ गुडी पडवा की रस्‍म अदा करते हुए नजर आए। माना जा रहा है कि इस एपिसोड को गुडी पडवा के आस पास रिलीज किया जाएगा।

इसके अलावा आमिर खान मराठी सीख रहे हैं क्‍योंकि आमिर खान भविष्‍य में मराठी फिल्‍म करने का मन बना चुके हैं, जिसका निर्माण भी खुद आमिर खान करेंगे।