Friday, April 3, 2026
Home Gossip/News आमिर खान मां को तोहफे में देंगे घर

आमिर खान मां को तोहफे में देंगे घर

0
182

मुंबई| सोमवार को आमिर खान ने अपने जीवन के 51 बसंत पूरे कर लिए। यहां एक कार्यक्रम के दौरान आमिर ने अपना बर्थडे केक काटा। आमिर अपने लॉस एंगल्स के टूर को छोटा कर मुंबई अपनी मां के पास लौट आए, क्योंकि उनकी ख्वाहिश थी कि बेटा जन्मदिन पर उनके पास रहे। आमिर ने 80 वर्षीय अपनी मां को एक घर भेंट करेंगे, वह भी बनारस में। आमिर ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान ऐलान किया कि वह अपनी मां जीनत हुसैन को एक घर गिफ्ट करेंगे। यह घर और कहीं नहीं, बल्कि शिव की नगरी बनारस में होगा।

जीनत का बनारस से खास रिश्ता है। उनका पूरा बचपन बनारस की गलियों में बीता है। जीनत हमेशा से बनारस जाती रहीं है। इसलिए आमिर का भी बनारस से एक भावनात्मक रिश्ता बना हुआ है। आमिर ने अपनी मां के पैतृक घर को लेने की सारी फॉरमैलिटी पूरी कर ली है। आमिर ‘थ्री इडियट्स’ की बनारस में शूटिंग के समय से ही इसमें लगे हुए थे। लेकिन अब जाकर घर का सपना पूरा हुआ है। बनारस में मां के पैतृक घर को अपने कब्जे में लेना हमेशा से आमिर का सपना रहा है।

आमिर का यह तोहफा जीनत के लिए उनके जीवन के सबसे अनमोल तोहफों में से एक होगा। 80 की उम्र में इंसान एक बार फिर से बच्चा बन जाता है तो इस बचपने को जीने के लिए फिर से वही घर, गलियां मिल जाए तो यह जीनत के लिए किसी जन्नत से कम नहीं।

आमिर खान कहते हैं, “मैं अपनी मां को उनका पैतृक घर इसलिए देना चाहता हूं कि मेरी मां अपने बचपने को एक बार फिर से जीए।” (आईएएनएस)