Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News क्या साजिद खान निर्देशित हाउसफुल 4 में दिखेंगे अभिषेक बच्चन?

क्या साजिद खान निर्देशित हाउसफुल 4 में दिखेंगे अभिषेक बच्चन?

0
409

मुम्बई। जैसा कि पिछली रिपोर्टों में बताया जा चुका है कि हाउसफुल सीरीज की अगली प्रस्तावित फिल्म हाउसफुल 4 बनाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं और फिल्म का निर्देशक साजिद खान करेंगे।

पिछले कुछ समय से हाउसफुल 4 में अभिषेक बच्चन की मौजूदगी को लेकर संदेह बना हुआ है। कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि अभिषेक बच्चन साजिद खान निर्देशित फिल्म हाउसफुल 4 का हिस्सा नहीं होंगे।

लेकिन, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार हाउसफुल 4 में अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। हालांकि, कुछ समय पहले तक अभिषेक बच्चन के किरदार को पटकथा का हिस्सा नहीं बनाया गया था।

रिपोर्ट और सूत्रों की मानें तो अभिषेक बच्चन की नयी अभिनय पारी का चमकाने का काम अक्षय कुमार ने संभाल लिया है। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने प्रभाव और मित्रता के बल पर साजिद नाडियाडवाला को फिल्म हाउसफुल 4 में अभिषेक बच्चन को लेने के लिए राजी कर लिया है।

हाउसफुल 4 की पटकथा पर काम चल रहा है। अभिषेक बच्चन के किरदार को पटकथा का हिस्सा बनाने पर जोर दिया जा रहा है। फिल्म हाउसफुल 4 अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी।