Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News अभिषेक बच्‍चन की होम प्रोडक्‍शन फिल्‍म की शूटिंग फरवरी में!

अभिषेक बच्‍चन की होम प्रोडक्‍शन फिल्‍म की शूटिंग फरवरी में!

0
240

मुम्‍बई। भले ही अभिषेक बच्‍चन हेरा फेरी सीरीज की अगली फिल्‍म से बाहर हो चुके हैं, भले ही धूम 4 की अभी कोई तैयारी नहीं है। लेकिन जूनियर बच्‍चन फैन्‍स के लिए खुशख़बर है कि अभिनेता अभिषेक बच्चन के होम प्रोडक्शन की आगामी फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू होगी।

Abhishek Bachchan 003

अभिनेता अभिषेक बच्‍चन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘जल्‍द ही मैं अपनी फिल्‍म निर्माण कंपनी के अधीन फिल्‍म का निर्माण करने जा रहा हूं। इसकी शूटिंग फरवरी से शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही मैं इसके बारे में सब बात बताऊंगा।’

गौरतलब है कि इससे पहले भी अभिषेक बच्‍चन निर्माता की जिम्‍मेदारी निभा चुके हैं। इससे पहले 40 वर्षीय अभिनेता अभिषेक बच्‍चन ने महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ और ‘पा’ का निर्माण किया था। -आईएएनएस