Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News इस फिल्म से होगी रोजा अभिनेत्री मधु की लंबे समय बाद वापसी

इस फिल्म से होगी रोजा अभिनेत्री मधु की लंबे समय बाद वापसी

0
639

यदि आप फूल और कांटे और रोजा अभिनेत्री मधु के दीवाने हैं, तो आपके लिए खुशख़बर है कि मधु लगभग आठ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

अभिनेत्री मधु को पिछली बार लव यू मिस्टर कलाकार में देखा गया था। सुनने में आया है कि मधु खली बली नामक फिल्म से वापसी करने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन और निर्माण कमल किशोर मिश्रा करने जा रहे हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी।

इस फिल्म की शूटिंग मुम्बई और लखनऊ में की जाएगी।​ फिल्म खली बली में मधु के अलावा रोहन मेहरा, रजनीश दुग्गल, कायनात अरोडा, असरानी, विजय राज, राजपाल यादव आदि कलाकार भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

इसके अलावा मधु तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। लगता है कि यह साल मधु के लिए काफी भाग्यशाली साबित होने जा रहा है।

हालांकि, साल 2017 में मधु छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक आरंभ कहानी देवसेना की में नजर आई थीं।