भारत में सलमान खान के साथ लीड भूमिका में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

0
211

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों के लिए बड़ी ख़बर है कि प्रियंका चोपड़ा लंबे अंतराल के बाद ​हिंदी फिल्म करने जा रही है। प्रियंका चोपड़ा अब्बास अली जफर निर्देशित​ फिल्म भारत में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी।

फिल्म भारत का निर्माण अतुल अग्निहोत्री और टी सीरीज कंपनी मिलकर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान अभिनीत फिल्म भारत दक्षिण कोरिया की फिल्म ओडे टू माय फादर का आधिकारिक रीमेक है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अतुल अग्निहोत्री और फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर प्रियंका चोपड़ा को पटकथा सुनाने के लिए विशेष तौर पर न्यूयॉर्क गए थे।

प्रियंका चोपड़ा ने जारी बयान में कहा, ‘यह भारत है! मैं सलमान खान और अली अब्बास जफर के साथ काम करने के लिए उत्सुक और तैयार हूं।’

उधर, फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने जारी बयान में कहा, ‘प्रियंका चोपड़ा का किरदार दमदार है। वह सलमान खान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ती है।’

गौरतलब है कि पिछली बार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्मकार प्रकाश झा निर्देशित हिंदी फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थीं।