Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ईशा देओल के बाद आफताब शिवदसानी ने भी की दूसरी दफा शादी

ईशा देओल के बाद आफताब शिवदसानी ने भी की दूसरी दफा शादी

0
211

मुम्बई। सुनने में आ रहा है कि मस्ती अभिनेता आफताब शिवदसानी ने श्रीलंका में हॉलीडे टूर पर गुपचुप दूसरी बार शादी कर ली है। हालांकि, आफताब शिवदसानी ने इस बार भी शादी अपनी पत्नी निन दुसांझ से ही की है। निन दुसांझ कबीर बेदी की चौथी पत्नी परवीन दुसांझ की बहन हैं।

बता दें कि फिल्म अभिनेता आफताब शिवदसानी और निन दुसांझ ने 5 जून 2014 में कानूनी तौर पर एक दूसरे को पति पत्नी घोषित कर दिया था और अपनी शादी को पंजीकृत करवाया था।

लेकिन, धूम धाम से विवाह करने की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका की यात्रा के दौरान दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बनायी।

ईशा देओल अपने ही पति से करेंगी दूसरी शादी, जानिये ऐसा क्यों?

श्रीलंका के दक्षिण पूर्व तट पर स्थित तांगले रिसॉर्ट में दोनों ने कुछ खास दोस्तों, रिश्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की। इस दो दिवसीय फंक्शन में श्रीलंका के संन्यासी भी शामिल हुए। समुंद्र के किरदार पर महेंदी की रस्म की गई।

आफताब शिवदसानी ने अपने सोशल मीडिया खाते पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी मुहब्बत, तेरे के लिए मेरे दिल में कितना प्यार है, उसको शब्दों में बयान करना मुश्किल है।’

बता दें कि पिछले महीने हेमा मालिनी की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने अपने पति भारत तख्तानी के साथ गोद भराई के समय दूसरी बार शादी की थी।