Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News बच्‍चन परिवार सदमे में, ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के पिता का देहांत

बच्‍चन परिवार सदमे में, ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के पिता का देहांत

0
227

मुम्‍बई। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता और अभिषेक बच्‍चन के ससुर कृष्णराज राय ने शनिवार बाद दोपहर स्‍थानीय अस्‍पताल में अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार लंबे समय से बीमार चल रहे ऐश्‍वर्या के पिता स्‍थानीय लीलावती अस्पताल में उपचार अधीन थे और उनको आईसीयू में रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि ऐश्‍वर्या के पिता की ख़राब तबीयत के चलते इस बार बच्‍चन परिवार ने होली भी नहीं मनाई।

ऐश्वर्या राय का परिवार मूलतः मैंगलोर का रहने वाला है, जो बाद में मुंबई शिफ्ट हो गया था। ऐश्‍वर्या के पिता आर्मी से बायोलॉजिस्ट के तौर पर रिटायर हुए थे।

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के प्रवक्‍ता ने उनके पिता के देहांत की पुष्‍टि की है।

इस कठिन समय में हमारी गहरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति दे।

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।