Tuesday, September 29, 2026
Home Cine Special जालंधर की कुड़ी ने चुराया कपिल शर्मा का दिल, जानिये, कुछ रोचक...

जालंधर की कुड़ी ने चुराया कपिल शर्मा का दिल, जानिये, कुछ रोचक बातें

0
572

चंडीगढ़। जी हां, अंबरसरिये मुंडे कपिल शर्मा का दिल जालंधर शहर की कुड़ी ने चुरा लिया है। इस बात का खुलासा खुद स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया खाते से किया।

कपिल शर्मा के इस कदम ने पंजाबी गायक बाबू मान के खूबसूरत गाने ‘तू आम जेही लड़की ए तैनू खास बना दूंगा, जिद्दन वी दिल कीता इतिहास बना दूंगा’ को हकीकत में बदल दिया।

कहीं संकट में तो नहीं आ गई थी कपिल शर्मा की लव स्‍टोरी?

यकीनन, अब हर कोई उसके बारे में जानना चाहेगा और जालंधर शहर की रहने वाली गिन्‍नी चतरथ जल्‍द ही गूगल सर्च में टॉप पर आ जाएगी। ऐसे में कोई निराश न हो, इसलिए फिल्‍मी कैफे टीम लेकर आई है कि कपिल शर्मा की संभवत: दुल्‍हनिया गिन्‍नी चतरथ के बारे में कुछ रोचक जानकारियां।

  • जालंधर शहर की रहने वाली गिन्‍नी चतरथ का असली नाम भवनीत चतरथ है।
  • 31 वर्षीय गिन्‍नी चतरथ का जन्‍म 27 अप्रैल 1986 को हुआ है।
  • गिन्‍नी ने स्‍कूल की पढ़ाई एमजीएन पब्‍लिक स्‍कूल जालंधर से पूरी की। 2008 में गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी से सनातक की और गिन्‍नी डेविएट कॉलेज जालंधर से एमबीए फाइनेंस में पोस्‍ट ग्रेजुएट हैं।
  • गिन्‍नी के पिता एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और मां घर संभालती हैं।
  • गिन्‍नी और कपिल शर्मा एक दूसरे को छह साल से डेट कर रहे हैं और कॉलेज के दिनों में एक दूसरे के नजदीक आए थे।
  • हस्‍स बलिये नामक टीवी शो में दोनों एक साथ काम कर चुके हैं।

उल्‍लेखनीय है कि अभिनेता कपिल शर्मा और गिन्‍नी चतरथ किस किस को प्‍यार करूं के बाद वैवाहिक जीवन शुरू करने वाले थे। लेकिन, अब कपिल शर्मा की दूसरी फिल्‍म फिरंगी भी बनकर तैयार होने के करीब है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कपिल शर्मा जल्‍द ही वैवाहिक जीवन शुरू करेंगे।

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।