Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News क्‍या ‘कबीर’ में काम करेंगे अजय देवगन ?

क्‍या ‘कबीर’ में काम करेंगे अजय देवगन ?

0
232

मुंबई। ख़बर है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर लेखक के.विजयेन्द्र प्रसाद जल्‍द ही बाबरी विध्‍वंस पर फिल्‍म बनाने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका के लिए बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को अप्रोच की जा रही है।

सूत्रों से मिली ख़बर अनुसार, ‘शिवाय’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त अजय देवगन को संभावित नाम ‘कबीर’ के लिए पेशकश की जा चुकी है। यदि अजय देवगन इसके लिए तैयार हो जाते हैं तो माना जा रहा है कि यह उनके जीवन की सबसे विवादित भूमिका होगी।

इस फिल्‍म का निर्माण सेंसर बोर्ड के अध्‍यक्ष पहलाज निहलानी करेंगे जबकि निर्देशन का जिम्‍मा स्‍वयं विजयेंद्र प्रसाद ने उठाया है। इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन के होने की संभावनाएं भी प्रकट की जा रही हैं। हालांकि, अधिकारिक तौर पर घोषणा होनी बाकी है।

गौरतलब है कि इससे पहले विजयेन्द्र प्रसाद बॉलीवुड सुपर स्‍टार सलमान खान को अपनी अगली फिल्म ईगा-2 में खलनायक की भूमिका ऑफर कर चुके हैं। इतना ही नहीं, सनी देओल को लेकर ‘मेरा भारत महान’ नामक फिल्‍म बनाने जा रहे हैं, जो अगले साल रिलीज होने की संभावना है।