Saturday, May 30, 2026
Home Trailer Talks देखिए, मर्मस्पर्शी ‘वेटिंग’ का ट्रेलर

देखिए, मर्मस्पर्शी ‘वेटिंग’ का ट्रेलर

0
195

फिल्‍म ‘वेटिंग’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्‍म को विदेशों में पहले ही सराहा जा चुका है। मगर, भारत में यह फिल्‍म 27 मई को रिलीज होने जा रही है। नसीरुद्दीन शाह और कल्‍कि कोचलिन का जबरदस्‍त अभिनय ट्रेलर में ही पूरी तरह झलकता है।

‘वेटिंग’ दो अजनबियों की कहानी है, जो एक ही स्‍थिति से गुजर रहे हैं और अचानक एक दूसरे के करीब आ जाते हैं। दोनों के बीच उम्र का काफी फासला है। ट्रेलर देखकर कहानी की मर्मता समझ आती है। फिल्‍म का निर्देशन अनुराधा मेनन ने किया है, जो लीक से हटकर फिल्‍में बनाने के लिए जानी जाती हैं।

फिल्‍म ‘वेटिंग’ में नसीरुद्दीन शाह और कल्‍कि कोचलिन के अलावा रजत कपूर, सुहासिनी मनीरत्‍नम जैसे सितारे भी हैं।