Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म शिवाय ट्रेलर को लेकर निर्देशक अजय देवगन उलझन में

फिल्‍म शिवाय ट्रेलर को लेकर निर्देशक अजय देवगन उलझन में

0
378

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता निर्माता निर्देशक अजय देवगन वैसे तो अपनी आगामी फिल्‍म शिवाय को लेकर पूरी तरह आश्‍वस्‍त हैं। लेकिन, फिल्‍म शिवाय के नये ट्रेलर को लेकर अजय देवगन उलझन में हैं।

बॉलीवुड अभिनेता ने यह खुलासा कैच न्‍यूज को दिए एक साक्षात्‍कार के दौरान किया। जी हां, अजय देवगन ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं फिल्‍म का एक और ट्रेलर बनाना चाहता हूं। लेकिन मैं सोच रहा हूं कि बनाना चाहिये या नहीं क्‍योंकि आने वाले कुछ सप्‍ताहों के दौरान कोई बड़ी फिल्‍म रिलीज नहीं होने वाली, जिसमें फिल्‍म के ट्रेलर को अटैच किया जाए।’

ajay devgn 001

गौरतलब है कि अजय देवगन में अगस्‍त 2016 में अपनी फिल्‍म शिवाय का ट्रेलर रिलीज किया था। इस ट्रेलर में अजय देवगन एक्‍शन करते हुए नजर आए थे। और बैकग्राउंड में अजय देवगन की आवाज में शिवजी का गुनगान हो रहा था।

चलते चलते…
फिल्‍म शिवाय के रिलीज होने में अभी समय है। वैसे भी अजय देवगन प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। ऐसे में यदि चाहें तो अभिनेता अजय देवगन शिवाय का एक इमोशनल ट्रेलर भी रिलीज कर सकते हैं, क्‍योंकि फिल्‍म के गानों में फिल्‍म के भावनात्‍मक दृश्‍य देखने को मिल रहे हैं। एक्‍शन तो जनता देख चुकी है।