Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News अजय देवगन की रेड से बॉक्स आॅफिस पर चहल—पहल बढ़ी, जानें तीन...

अजय देवगन की रेड से बॉक्स आॅफिस पर चहल—पहल बढ़ी, जानें तीन दिन की कमाई

0
264

मुम्बई। अजय देवगन अभिनीत और राज कुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म रेड को बॉक्स आॅफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आयकर विभाग के छापों पर आधारित फिल्म रेड ने शुरूआती तीन दिन में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉक्स आॅफिस कलेक्शन के साथ शुरूआत करने वाली फिल्म रेड ने तीसरे दिन यानी रविवार को 17 करोड़ रुपये बटोरे, जो शुरूआती दिन से काफी ज्यादा है।

शनिवार को भी फिल्म रेड का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन काफी शानदार रहा था। इस दिन फिल्म रेड ने बॉक्स आॅफिस पर लगभग 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

कुल मिलाकर अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला अभिनीत फिल्म रेड ने शुरूआती तीन दिन में 41 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया।