60 साल की उम्र में रत्ना पाठक शाह ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड

0
246

मुम्बई। प्रतिभावान अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने फिल्म निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव निर्देशित फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का के लिए बेस्ट एक्ट्रेस पुरस्कार जीता।

गौरतलब है कि फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का एक भारतीय ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अभिनेत्री रत्ना पाठक के साथ कोंकणा सेन शर्मा, अहाना कुमार और पलाबीता बोरठाकुर अहम किरदार में नजर आए थे।

अभिनेत्री रत्ना पाठक को यह पुरस्कार अभिनेता रजत कपूर द्वारा न्यूज रील मूवी अवार्ड्स 2018 के समारोह में प्रदान किया गया।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए रत्ना पाठक शाह ने कहा, ‘मैं न्यूज 18 को शुक्रिया कहना चाहूंगी, जिसने लिपस्टिक अंडर माय बुर्का में मेरे काम को पहचाना। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात तो यह है कि उनकी ओर से इस श्रेणी में 60 वर्षीय अदाकारा को शामिल किया गया। यह बहुत बड़ा जोखिम है, और इसको लेने के लिए धन्यवाद।’