Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News अजय देवगन ने कहा, ‘ए दिल है मुश्‍किल’ इसलिए होनी चाहिए रिलीज

अजय देवगन ने कहा, ‘ए दिल है मुश्‍किल’ इसलिए होनी चाहिए रिलीज

0
241

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने करण जौहर की फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्‍किल’ के बारे में कुछ ऐसा कहा, जो आपको हैरान कर सकता है। जी हां, फिल्‍म शिवाय निर्देशक अजय देवगन ने ए दिल है मुश्‍किल को रिलीज करने की वकालत की है।

बॉलीवुड अभिनेता ने एक मीडिया संस्‍थान से बातचीत के दौरान कहा कि शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्‍मों से कभी कभी किसी को हटाना मुश्‍किल हो जाता है। यदि किसी घटना से पूर्व किसी फिल्‍म की शूटिंग मुकम्‍मल हो जाती है तो उसकी रिलीज को रोकना अनुचित है।

ajay devgn kajol

दरअसल, करण जौहर की फिल्‍म ए दिल है मुश्‍किल मनसे के विरोध के कारण मुश्‍किल में पड़ी हुई है। हालांकि, मनसे कोई सरकारी संस्‍थान नहीं जो किसी फिल्‍म को रिलीज होने से रोके। लेकिन, इसके कारण मनसे के प्रभाव वाले क्षेत्रों में सिनेमा मालिक फिल्‍म रिलीज करने से डरेंगे।

इसके अलावा एक अन्‍य इंटरव्‍यू में अजय देवगन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं करण जौहर का दोस्‍त नहीं हूं। और अब काजोल और करण जौहर के संबंध भी पहले जैसे नहीं हैं। हालांकि, इससे पेशेवर संबंधों पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।’