Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News फिरोज नाडियाडवाला कैंप में अक्‍की की वापसी !

फिरोज नाडियाडवाला कैंप में अक्‍की की वापसी !

0
253

चढ़ते सूर्य को हर कोई सलाम करता है। कुछ ऐसा ही अक्षय कुमार के साथ होने जा रहा है। यदि सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो। ख़बर है कि अक्षय कुमार वेकलम 3 में नजर आ सकते हैं।

सूत्रों को मानें तो बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर एक साथ काम करने के लिए मन बना रहे हैं। जो वेलकम सीरीज से प्‍यार करने वाले दर्शकों के लिए अच्‍छी ख़बर हो सकती है।

अक्षय कुमार कैटरीना कैफ को लेकर बनाई वेलकम ने आमिर ख़ान की तारे जमीं पर को टक्‍कर देते हुए जबरदस्‍त बिजनेस किया था। इसकी सफलता को सीक्‍वल के जरिये भुनाने निकले फिरोज नाडियाडवाला को मजा नहीं आया।
इस फिल्‍म में अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम को लिया था। जॉन अब्राहम अच्‍छे अभिनेता हैं। मगर, अक्षय कुमार जैसा अभिनय करने में थोड़ा वक्‍त लगेगा। फिल्‍म वेलकम-3 का निर्देशन अनीस बज्मी कर सकते हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग अगले साल फ़िल्म शुरू की जा सकती है।

इतना ही नहीं, हेराफेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम को लिया गया है। साथ ही, अभिेषेक बच्‍चन को भी। बताया जा रहा है कि फिल्‍म में एक नहीं, दो राजू नजर आएंगे। उम्‍मीद है कि फिरोज नाडियाडवाला अपनी हेराफेरी सीरीज की अगली फिल्‍म में भी अक्षय कुमार को वापस लाने पर राजी करेंगे।