Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे अक्षय कुमार

जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे अक्षय कुमार

0
252

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार हिमाचल प्रदेश और मनाली में ‘जॉली एलएलबी 2’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं। यह 2013 की लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है।

akshay-kumar-007

अक्षय कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मनाली में खुशनुमा सुबह। अभी पहुंचा हूं और जब से यहां आया हूं, यहां से जाने का डर सता रहा है, क्योंकि यह जगह मुझे बहुत याद आएगी। फिल्म का आखिरी शेड्यूल है।’

‘रुस्तम’ के अभिनेता फिल्म के सीक्वल में वकील की भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी।

सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म एक संघर्षरत वकील जॉली की कहानी है। इसमें अरशद वारसी और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। -आईएएनएस