Wednesday, September 30, 2026
Home Gossip/News ‘नाम शबाना’ के लिए मार्शल आर्ट सीख रहीं हैं तापसी पन्‍नु

‘नाम शबाना’ के लिए मार्शल आर्ट सीख रहीं हैं तापसी पन्‍नु

0
216

मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्मकार नीरज पांडे के प्रोडक्शन की फिल्म ‘नाम शबाना’ के लिए मार्शल आर्ट सीख रहीं हैं।

तापसी पन्‍नु इससे पहले नीरज के साथ 2015 की फिल्म ‘बेबी’ में काम कर चुकीं हैं जिसमें वह कुछ स्टंट करतीं नजर आईं थीं, लेकिन ‘नाम शबाना’ में वह मारधाड़ वाले दृश्यों को नए स्तर तक लेकर जाएंगी।

Taapsee Pannu 001

तापसी मिश्रित मार्शल आर्ट और जापानी मार्शल आर्ट एकीडो भी सीख रहीं हैं। इसके अलावा, फिल्म के लिए वह आत्मरक्षा प्रणाली क्राव मेगा भी सीख रही हैं।

तापसी ने बताया, “क्राव मेगा जारी है। मैंने एकीडो और एमएमए का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। यह ‘बेबी’ से मुश्किल है और इसके लिए रोजाना 1 से 2 घंटे का प्रशिक्षण ले रही हूं। दिन में 12 घंटे की शूटिंग कर रही हूं।”

-आईएएनएस