Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News लंबे अंतराल के बाद अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी करीना कपूर!

लंबे अंतराल के बाद अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी करीना कपूर!

0
262

मुम्बई। वीरे दी वेडिंग के बाद अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी अगली फिल्म साइन की है। करीना कपूर अपनी अगली फिल्म फिल्म निर्माता करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ करने जा रही हैं।

सुनने में आया है कि इस फिल्म में करीना कपूर सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। पिछली दफा करीना कपूर और अक्षय कुमार ने कमबख्त इश्क में मुख्य जोड़ी के रूप में साथ काम किया था।

रिपोर्टों के मुताबिक इस फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी भी नजर आएंगे। दरअसल, इस फिल्म की कहानी दो शादीशुदा जोड़ों के इर्दगिर्द घूमेगी।

फिल्म का निर्देशन राज मेहता करने वाले हैं और फिल्म अजनबी की तरह सस्पेंस थ्रिलर मानी जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरूआत में आरंभ होने की संभावना है।