Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News गजब! अक्षय कुमार को देना पड़ा शादी से पहले मर्द होने का...

गजब! अक्षय कुमार को देना पड़ा शादी से पहले मर्द होने का सबूत

0
273

मुम्‍बई। चौंक गए। चौंक तो हम भी गए थे, जब करण जौहर के शो कॉफी विद करण में ट्विंकल खन्‍ना ने इस बात का खुलासा किया। जी हां, अक्षय कुमार को शादी से पहले मर्द होने का सबूत देना पड़ा।

akshay kumar dishoom new look

ट्विंकल खन्‍ना और उसकी मां डिंपल कपाडिया को अक्षय कुमार पर गे होने का संदेह था। दरअसल, यह संदेह एक पत्रकार के कारण उनके दिमाग में घर कर गया। अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्‍ना को प्रपोज किया तो ट्विंकल ने हां करने के बाद मां से बात की और एक पत्रकार के प्रकट किए संदेह को भी मां से साझा किया।

akshay-kumar-twinkle-khanna

इस पर डिंपल ने ट्विंकल खन्‍ना से कहा कि वह अक्षय कुमार के साथ एक साल तक रिश्‍ता रखें और उसके बाद हम कोई ठोस फैसले पर पहुंचेंगे। लेकिन, खिलाड़ी कुमार को खिलाड़ी है, अंत एक साल बाद बाजी मारने में सफल हुआ।

आज अक्षय कुमार दो बच्‍चों के पिता हैं। लेकिन, हैरानी तो होती है, जब किसी सेलिब्रिटी को भी इस तरह के इम्‍तिहान से गुजरना पड़ जाए।