Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन...

अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन होगी रिलीज

0
294

मुम्बई। अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे की अगली फिल्म पैडमैन, जिसका निर्देशक आर बाल्की ने किया है, की रिलीज डेट बदल चुकी है।

अगस्त महीने की घोषणा के अनुसार फिल्म पैडमैन अगले साल वैशाखी पर रिलीज होने वाली थी।लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि फिल्म पैडमैन की नयी रिलीज डेट घोषित कर दी गई है।

नयी घोषणा के अनुसार फिल्म पैडमैन 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। दिलचस्प बात तो यह है कि इसी समय शंकर निर्देशित और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 2.0 को रिलीज करने की घोषणा पहले से हो चुकी है।

हालांकि, फिल्म पैडमैन की पूर्व रिलीज डेट घोषित होने से पहले हमने एक रिपोर्ट में कहा था कि यह फिल्म गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी और फिल्म 2.0 अगले साल की पहली या दूसरी तिमाही में रिलीज हो सकती है।

मगर, अगस्त 2018 में की घोषणा ने उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन, अब नयी घोषणा ने उस रिपोर्ट पर मोहर लगा दी है।

हालांकि, अभी तक रजनीकांत, अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 2.0 की रिलीज डेट स्थगित होने के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई।

लेकिन, सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार और फिल्म 2.0 की टीम के आपसी संबंधों को देखते हुए ऐसा लगता है कि अक्षय कुमार को पता चल चुका है कि फिल्म 2.0 आगे खिसकने वाली है।