Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार की रुस्‍तम 140 करोड़ के पार

अक्षय कुमार की रुस्‍तम 140 करोड़ के पार

0
254

मुंबई। टीनू देसाई निर्देशित और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘रुस्‍तम’ ने 10 दिनों में 140 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

12 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म से अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्‍ता मुख्‍य भूमिकाओं में थी। इस फिल्‍म का निर्माण नीरज पांडे ने किया। जानकारी के अनुसार रुस्‍तम ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 108 करोड़ का जबरदस्‍त बिजनस किया। जबकि विदेशों में रुस्‍तम का बिजनस 32 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया।

rustom 002

दूसरे सप्‍ताहांत शुक्रवार, शनिवार और रविवार के दौरान रुस्‍तम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 17 करोड़ रुपए का व्‍यवसाय किया। हालांकि, बीते सप्‍ताह बॉक्‍स ऑफिस रुस्‍तम के सामने हैप्‍पी भाग जाएगी जैसी अच्‍छी देखने लायक फिल्‍म हुई रिलीज हुई थी।

रुस्‍तम के साथ अक्षय कुमार ने इस साल तीन ऐसी फिल्‍में दी हैं, जो सौ करोड़ के क्‍लब में शुमार हुई हैं, पहली एयरलिफ्ट, दूसरी हाउसफुल 3 और तीसरी रुस्‍तम। हालांकि, डिशूम में अक्षय कुमार छोटी सी भूमिका निभाते नजर आए थे।