Saturday, May 23, 2026
Home Trailer Talks देखा या नहीं? बेईमान लव का नया ट्रेलर

देखा या नहीं? बेईमान लव का नया ट्रेलर

0
208

मुम्‍बई। सनी लियोन, रजनीश दुग्‍गल अभिनीत फिल्‍म बेईमान लव का नया ट्रेलर लांच कर दिया गया है। इस ट्रेलर में पिछले ट्रेलर के मुकाबले काफी फेरबदल किए गए हैं। राजीव चौधरी निर्देशित फिल्‍म बेईमान लव में सनी लियोन एक महत्‍वाकांक्षी बिजनस महिला का किरदार निभा रही हैं।

ट्रेलर में सनी लियोन के संवाद, उसकी अदाएं, रजनीश दुग्‍गल के साथ रोमांस, एक बिजनस महिला के रूप में सनी की अकड़ सब कुछ शामिल किया गया है। ट्रेलर देखकर लगता है कि सनी लियोन अपने हिन्‍दी फिल्‍म कैरियर को लेकर काफी संजीदा हो चली हैं।

30 सितंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्‍म में सनी लियोन और रजनीश दुग्‍गल के अलावा संजीव श्रीवास्‍तव, डेनियल बेवर और राजीव वर्मा भी अहम भूमिका में हैं।