Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News जल्‍द रिलीज होगा रुस्‍तम का ट्रेलर

जल्‍द रिलीज होगा रुस्‍तम का ट्रेलर

0
183

मुम्‍बई। अगस्‍त में अक्षय कुमार इस साल की अपनी तीसरी फिल्‍म रुस्‍तम लेकर आएंगे। फिल्‍म की टक्‍कर बॉक्‍स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की फिल्‍म मोहनजो दरो के साथ होगी।

मोहनजो दरो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो काफी बेहतरीन भी है। अब ऐसे में अक्षय कुमार के फैन चाहते हैं कि बॉलीवुड के खिलाड़ी फिल्‍म रुस्‍तम का ट्रेलर रिलीज उनके मन को तसल्‍ली दें कि फिल्‍म रुस्‍तम बॉक्‍स ऑफिस पर मोहनजो दरो को टक्‍कर दे सकती है।

akshay kumar rustom

आईबीटाइम्‍स के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्‍म रुस्‍तम का ट्रेलर फिल्‍म सुलतान के साथ सिनेमा घरों में पहुंच सकता है। ट्रेलर को लेकर रुस्‍तम की टीम ने काम जोर शोर से शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, ट्रेलर को बेहतर बनाने के लिए टीम माथापच्‍ची कर रही है।

कैचन्‍यूज के अनुसार फिल्‍म को यू/ए प्रमाण पत्र मिल गया है और फिल्‍म का ट्रेलर लगभग तीन मिनट का बनाया गया है, जिसमें स्‍टोरी के हर किरदारों को दिखाने का प्रयास किया गया है, जो कहानी के लिए महत्‍वपूर्ण है।

नेवी ऑफिसर केवी नानावटी से प्रेरित फिल्‍म रुस्‍तम का निर्देशन टीनू देसाई ने किया है। फिल्‍म में अक्षय कुमार के अलावा ईशा गुप्‍ता और इलियाना डिक्रूज हैं। फिल्‍म रुस्‍तम 12 अगस्‍त को रिलीज होगी।