Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News गजब! खौफनाक अवतार में नजर आए अक्षय कुमार

गजब! खौफनाक अवतार में नजर आए अक्षय कुमार

0
276

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार खौफनाक अवतार में नजर आए। जी हां, अक्षय कुमार की अगली फिल्‍म 2.0 का फर्स्‍ट लुक सामने आ चुका है।

यशराज स्‍टूडियो से जारी किए गए फिल्‍म 2.0 के पोस्‍टर में अक्षय कुमार काफी खौफनाक अवतार में नजर आए।

2-0-film

अक्षय कुमार और रजनीकांत अभिनीत फिल्‍म 2.0 अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी। सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार इस फिल्‍म के लिए पहली पसंद नहीं थे।

लेकिन, इस फिल्‍म के लिए अक्षय कुमार का नाम एमी जैकसन ने एस शंकर को सुझाया था जो फिल्‍म निर्देशक हैं। इसको पोस्‍टर को करण जौहर की मेजबानी वाले कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया।

अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर खाते से ट्वीट करते हुए लिखा कि इविल का नया चेहरा। दीवाली 2017।