Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News क्‍या अक्षय कुमार के बिना बनेगा भूल भुलैया का सीक्‍वल?

क्‍या अक्षय कुमार के बिना बनेगा भूल भुलैया का सीक्‍वल?

0
423

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल बनाने की चर्चा जोरों पर है। ख़बर है कि इस फिल्म के सीक्वल का निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म भूल भुलैया में कार्तिक आर्यन अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं। अनीस बज्मी ने हाल ही में अपनी फिल्म पागलपंती की शूटिंग मुकम्मल की है, जिसमें अनिल कपूर, जॉन अब्राहम और इलियाना डीक्रूज अहम भूमिका में नजर आएंगे।

चर्चा के मुताबिक अनीस बज्मी भूल भुलैया के सीक्वल अर्थात भूल भुलैया 2 की शूटिंग दिसंबर 2019 तक पूरी कर लेंगे। यदि ऐसा होता है तो फिल्म भूल भुलैया 2 अगले साल शुरूआती महीनों में रिलीज हो सकती है।

हालांकि, इस बारे में अभी तक फिल्म भूल भुलैया के निर्माताओं ने कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

फिल्म जानकारों का कहना है कि यदि भूल भुलैया 2 की शूटिंग कुछ महीनों में शुरू होती है, तो अक्षय कुमार की तारीख मिलना मुश्किल है। ऐसे में अनीस बज्‍मी को वेकलम बैक की तरह भूल भुलैया का सीक्‍वल भी अक्षय कुमार के बिना बना होगा।

साथ ही, अक्षय कुमार ने टी सीरीज बैनर की फिल्‍म मुगल, जो गुलशन कुमार की बायोपिक है, करने से इंकार कर दिया था, ऐसे में भूषण कुमार और अक्षय कुमार का एक साथ आना भी मुश्किल है।

साथ ही, अक्षय कुमार की अगली फिल्‍म मंगल मिशन और टी सीरीज बैनर की बाटला हाउस एक तारीख अर्थात 15 अगस्‍त को साथ साथ रिलीज होने जा रही हैं।

Bhool Bhulaiyaa, Bhool Bhulaiyaa Sequel, Kartik Aaryan, Anees Bazmee, Akshay Kumar, Vidya Balan, Priyadarshan,