Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News संजय के साथ काम करना चाहते हैं फजल

संजय के साथ काम करना चाहते हैं फजल

0
214

मुंबई | फिल्‍म ‘हैप्‍पी भाग जाएगी’ के अभिनेता अली फजल बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त के साथ काम करना चाहते हैं।

अभिनेता अली फजल का कहना है कि वह अभिनेता संजय दत्त को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हें आशा है कि एक दिन वह अभिनेता के साथ फिल्म भी करेंगे। अली वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Ali Fazal Actor

अली ने कहा, “संजू बाबा के साथ काम करना हमेशा ही मेरा सपना रहा है। मैं उन्हें एक कलाकार से अधिक अपना आदर्श मानता हूं। फिल्म जगत में किसी भी नए कलाकार के लिए बाबा के साथ काम करने का अवसर मिलना सपना सच होने जैसा होगा।”

अली ने आगे कहा, “अब वह वापस आ गए हैं और उन्होंने अपना काम भी शुरू कर दिया है। मुझे आशा है कि किसी दिन मुझे अपना सपना पूरा करने का अवसर मिलेगा।”

संजय पिछले माह पुणे की जेल से रिहा हुए। उन्हें 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के दौरान अवैध हथियार रखने का दोषी पाया गया था। इस मामले में उन्हें पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। (आईएएनएस)