Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News एड में दिखेगा आलिया का बिंदास लुक

एड में दिखेगा आलिया का बिंदास लुक

0
252

मुंबई। बॉलीवुड की क्‍यूट गर्ल आलिया भट्ट मेबीलिन न्यूयॉर्क के बिग एप्पल रेड्स कलेक्शन के नये विज्ञापन में नजर आएंगी।

इस बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट ने कहा, ‘उन्हें वह बोल्ड बदलाव पसंद है, जो ब्रांड की यह लिपिस्टक शेड उनके लुक में लाई है।’

alia bhatt 002

ब्रांड के नये विज्ञापन में आलिया एकदम फैशनपरस्त नजर आ रही हैं। वह चमड़े की काली जैकेट, बूट पहने नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने होंठो व नाखूनों पर विशेष तवज्जो दी है।

सौंदर्य उत्पाद मेबीलिन न्यूयॉर्क के विज्ञापनों में नजर आने वाली आलिया ने एक बयान में कहा, “मुझे लाल रंग के बारे में यह बात अच्छी लगती है कि यह आपके सादे से लुक को बिंदास व मस्तमौला लुक में तब्दील कर देता है।”

भट्ट कन्‍या ने कहा, “इस कलेक्शन में हर किसी के लिए लाल रंग है। मुझे विज्ञापन में अपना बिंदास एवं ग्लैमरस लुक पसंद है।”

-आईएएनएस