Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने घर की बालकोनी में लिए फेरे!

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने घर की बालकोनी में लिए फेरे!

0
65903

मुंबई। बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बीते दिन अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के संग शादी कर ली। पिछले दो दिन से ही शादी के फंक्शन चल रहे थे, जिसके बाद 14 अप्रैल को दोनों लंबे इंतजार के बाद शादी के बंधन में बंध गए।

आप हैरान हो रहे होंगे, लेकिन ये सच हैं कि आलिया और रणबीर ने अपने वास्तु अपार्टमेंट की बालकनी को अपना वेडिंग वेन्यू चुना। खुद आलिया भट्ट ने इस बात का खुलासा किया है।

शादी के बाद आलिया भट्ट ने खुद अपनी वेडिंग की कुछ प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। वहीं रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी तस्वीरों में साफ-साफ देखी जा सकती है।

ऑफ व्हाइट वेडिंग जोड़े में दोनों बेहद ही खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों की शादी भी कुछ हट कर रही। आलिया और रणबीर ने अपने वास्तु अपार्टमेंट में से फेरे लिए। फैमिली और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपने इस घर की बालकनी में फेरे लिए।

आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को अपनी वेडिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसके साथ आलिया ने एक खास मैसेज भी लिखा। दोनों ने शादी के लिए अपने घर की बालकनी को चुना,क्योंकि दोनों ने इस बालकनी में खास पल बिताए हैं। ये जगह दोनों के दिल के बेहद पास रहा है, जिसके कारण उन्होंने बालकनी में फेरे लेने का फैसला किया।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटो शेयर करने के साथ लिखा-अपनी फैमिली, दोस्तों के बीच आज हमने हमारी पसंदीदा जगह पर, जिस बालकनी में हमने अपने अपने रिश्ते के पांच साल साथ में बिताए, वहां शादी कर ली।