Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News आलिया भट्ट के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं ऋतिक...

आलिया भट्ट के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं ऋतिक रोशन!

0
879

वॉर की सफलता का स्‍वाद चख रहे ऋतिक रोशन जल्‍द ही अपने प्रशंसकों को बड़ी खुशख़बर दे सकते हैं, यदि सब कुछ वैसे ही हुआ, जैसे सूत्रों से जानकारी मिल रही है और बॉलीवुड में चर्चा है।

सुनने में आया है कि आलिया भट्ट की अगली‍ फिल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी में ऋतिक रोशन लीड भूमिका निभा सकते हैं।

इस फिल्‍म में ऋतिक रोशन हाजी मस्‍तान के किरदार को निभाएंगे। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। वैसे फिल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग शीघ्र शुरू होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार संजय लीला भंसाली इस फिल्‍म की शूटिंग मेहबूब स्‍टूडियो में करने वाले थे। लेकिन, यहां पर सलमान खान अपनी अगली फिल्‍म राधे की शूटिंग आरंभ करने वाले हैं।

ऐसे में संजय लीला भंसाली गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग फिल्‍म सिटी, गोरेगांव में करने पर विचार बना रहे हैं।