30 किलो वजन कम करने से भी खुश न होने पर सोनाक्षी सिन्‍हा बोली, ‘भाड़ में जाओ’

0
4502

दबंग 3 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही सोनाक्षी सिन्‍हा का एक वीडियो सामने आया है, जो खुद सोनाक्षी सिन्‍हा ने अपने सोशल मीडिया खाते पर शेयर किया है।

जैसे कि हम जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्‍हा को सोशल मीडिया पर अक्‍सर ही टंग खिंचाई गतिविधियों का सामना करना पड़ता है।

हाल ही में सोनाक्षी सिन्‍हा उस समय ट्रोल हुईं थी, जब उन्‍होंने केबीसी में अमिताभ बच्‍चन के एक सवाल का जवाब देने में अक्षमता प्रगट की थी। यह सवाल रामायण के संदर्भ में था और सोनाक्षी सिन्‍हा उत्‍तर देने में असफल रहीं थी।

https://www.instagram.com/tv/B4PGdL1g19j/?utm_source=ig_web_copy_link

सोनाक्षी सिन्‍हा ने सोशल मीडिया पर जारी किए वीडियो क्लिप में कहा, ‘मैंने सोचा कि 30 किलो वजन कम करने के बाद भी इनकी टांय टांय चालू है, तो भाड़ में जाएं। मैं यहां हूं, जो मैंने खुद को बनाया था। मेरे पास छुपाने को कुछ नहीं है।‘

इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्‍हा ने ट्रोलर्स की ओर से दी जाने वाली प्रतिक्रियाएं भी पढ़ी, जैसे गाय कैटवॉक कर रही है, आंटीजी, मोटी, हाथी, मोटाक्षी सिन्‍हा आदि।