Saturday, April 11, 2026
Home Gossip/News अमिताभ बच्‍चन को टक्‍कर देंगी ऐश्‍वर्या !

अमिताभ बच्‍चन को टक्‍कर देंगी ऐश्‍वर्या !

0
236

मुम्‍बई। सलमान ख़ान की ‘सुल्‍तान’ से शाह रुख़ ख़ान की ‘रईस’ टकराएगी। वहीं, अक्षय कुमार की ‘रुस्‍तम’ से ऋतिक रोशन की ‘मोहनजदोड़ो’ लोहा लेगी। यह तो सालों से होता आया है।

मगर, इस साल सिने प्रेमियों को बॉक्‍स ऑफिस पर ससुर बहु की टक्‍कर देखने को मिल सकती है। है ना रोचक बात।

जी हां। ख़बर है कि सुजॉय घोष निर्देशित फिल्‍म ‘तीन’ और उमंग कुमार निर्देशित फ़िल्म ‘सरबजीत’ एक ही तारीख़ को रिलीज़ हो रही हैं।

Amitabh Bachchan Aishwarya

सुजॉय घोष की फिल्‍म में अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं जबकि उमंग कुमार की महिला प्रधान फिल्‍म में ऐश्वर्या राय बच्‍चन कर रही हैं।

यदि अंतिम समय के दौरान किसी तरह का फेरबदल नहीं होता तो 20 मई को सिनेमा घरों में ससुर बहू की जबरदस्‍त टक्‍कर देखने को मिलेगी।

गौरतलब है कि दोनों फिल्‍मों में तीन तीन सितारे काम कर रहे हैं। जहां तीन में अमिताभ बच्चन के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन कपूर नजर आएंगे। वहीं ‘सरबजीत’ में ऋचा चड्ढा और रणदीप हुड्डा ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन का साथ देंगे।