Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News प्रियंका की फिल्‍म में ‘अमरिंदर गिल्‍ल’

प्रियंका की फिल्‍म में ‘अमरिंदर गिल्‍ल’

0
208

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मराठी फिल्‍म जगत में कदम रखने के बाद अब पंजाबी सिनेमे की तरफ कूच कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा निर्माता के तौर पर पंजाबी फिल्मों में नई पारी शुरू करने जा रही हैं।

प्रियंका की पहली पंजाबी फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। पंजाबी फिल्मों में अपनी नई पारी की शुरुआत प्रियंका पर्पल पेबल पिक्चर्स कंपनी के साथ शुरू कर रही हैं। प्रियंका ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा, “हमारी पहली पंजाबी फिल्म के लिए पर्पल पेबल पिक्चर्स आपको बधाई।”

इस बीच प्रियंका अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ की सफलता का स्वाद चख रही हैं और फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड करियर की भी शुरुआत कर रही हैं। प्रियंका इससे पहले मराठी फिल्म ‘वेंटीलेटर’ का निर्माण कर चुकी हैं।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी पंजाबी फिल्म की जानकारी साझा की, जिसमें अमरिंदर गिल्‍ल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके लेखक और निर्देशक करन गुलियानी हैं। यह निर्माण कंपनी भोजपुरी और मराठी में भी फिल्में बनाएगी।

इस फिल्‍म में प्रियंका स्‍वयं काम करेंगी या नहीं, इसकी जानकारी उपलब्‍ध नहीं हो पाई। हो सकता है कि छोटी सी भूमिका अदा करें। (आईएएनएस)