Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अमृता सिंह ने छोड़ी मुबारकां, तो रत्‍ना पाठक शाह ने लपकी

अमृता सिंह ने छोड़ी मुबारकां, तो रत्‍ना पाठक शाह ने लपकी

0
198

मुम्‍बई। ख़बर है कि अनीस बज्‍मी निर्देशित फिल्‍म मुबारकां से अमृता सिंह अलग हो गईं हैं। अब उनका किरदार रत्‍ना पाठक शाह निभाएंगीं।

amrita-singh

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमृता सिंह अपने किरदार को लेकर असंतुष्‍ट थीं। इसलिए अमृता सिंह ने स्‍वयं को फिल्‍म से अलग करने का मन बनाया। सूत्रों के अनुसार अमृता सिंह का किरदार रत्‍ना पाठक शाह निभाएंगीं, जो अर्जुन कपूर की मां के रूप में नजर आ सकती हैं।

फिल्‍म की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू हो चुकी है। इसमें अर्जुन कपूर और अनिल कपूर पहली बार एक साथ नजर आएंगें। इस फिल्‍म में अर्जुन कपूर दोहरी भूमिका में हैं, जो इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी के साथ ऑन स्‍क्रीन इश्‍क फरमाते हुए नजर आएंगें।