Saturday, April 25, 2026
Home Gossip/News शादी से पहले गर्भवती हुईं एमी जैक्सन, सोशल मीडिया पर किया एलान

शादी से पहले गर्भवती हुईं एमी जैक्सन, सोशल मीडिया पर किया एलान

0
401

मुम्बई। सुपरगर्ल स्टार एमी जैक्सन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी गर्भावस्था का एलान किया।

दिलचस्प बात तो यह है कि एमी जैक्सन ने अभी तक शादी नहीं की। लेकिन, पिछले लंबे समय से जॉर्ज के साथ प्रेम संबंधों में हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर एमी जैक्सन बेबी बंप दिखा रही हैं और जॉर्ज उनके माथे पर चुंबन कर रहे हैं और पीछे सूर्य अस्त हो रहा है।

इस खूबसूरत और यादगार तस्वीर को शेयर करते हुए एमी जैक्सन ने कैप्शन में खूबसूरत शब्दों के साथ अपनी फीलिंग भी जाहिर की।

एमी जैक्सन ने लिखा,’मैं इस गुड न्यूज को बताने का कब से इंतजार कर रही थी और आज का दिन, मदर्स डे होने के कारण, सबसे सही है। मैं पहले ही तुमसे इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। अब हम तुम हमारे बच्चे से मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।’

बता दें कि 31 मार्च को यूनाइटेड किंगडम में मदर्स डे का जश्न मनाया जाता है।